Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख रुपये

भोपाल में 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख रुपये

Post Media
News Logo
Peptech Time
2 फ़रवरी 2026, 09:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल | राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शाहपुरा स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी ने कार में ज्यादती की और फिर अश्लील वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी ओसाफ अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।


दोस्ती के बाद सुनसान इलाके में ले गया आरोपी

कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के मुताबिक, आरोपी ओसाफ अक्सर पीड़िता की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान पीड़िता से हुई। पिछले साल जुलाई में आरोपी छात्रा को भोपाल घुमाने के बहाने खानूगांव के एक सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने कार के भीतर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत करा दिया।


40 हजार वसूले, 1 लाख की और डिमांड

दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने चुपके से पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया था। वारदात के कुछ समय बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने छात्रा से एक लाख रुपये की मांग की। लोक-लाज और बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये जुटाकर आरोपी को दिए, लेकिन आरोपी की मांगें बढ़ती गईं।


परेशान छात्रा ने सुनाई परिजनों को आपबीती

आरोपी के लगातार दबाव और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने अंततः अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ओसाफ अली खान को धरदबोचा।


"आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।"

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)