बटियागढ़, राजेन्द्र तिवारी। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत मगरोन थाना क्षेत्र की फतेहपुर चौकी के खमरिया गांव में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजमेर सिंह परिहार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उन्हें आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। घटना का पता चलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ परिजनों एवं अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

