Tuesday, February 17, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरचंदन नगर में 25 करोड़ की प्रस्तावित लिंक रोड पर बवाल

चंदन नगर में 25 करोड़ की प्रस्तावित लिंक रोड पर बवाल

Post Media
News Logo
PeptechTime
17 फ़रवरी 2026, 12:28 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

काले झंडों के साथ हजारों का विरोध, मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन


इंदौर,रविकांत वर्मा। पश्चिमी इंदौर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित चंदन नगर से कालानी नगर एयरपोर्ट रोड को जोड़ने वाली 60 फीट चौड़ी नई लिंक रोड परियोजना को राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी मिलते ही विवाद खड़ा हो गया है। लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क नगीन नगर और नंदन नगर के बीच से गुजरेगी। परियोजना के तहत करीब 350 बाधक निर्माण हटाए जाने हैं।


मंगलवार को चंदन नगर चौराहे पर हजारों रहवासियों ने काले झंडे लेकर मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन क्षेत्रीय पार्षद रफीक खान के नेटवर्क क्षेत्र में हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। रहवासियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां निवास कर रहे हैं, ऐसे में या तो सड़क की चौड़ाई कम की जाए या फिर योजना को निरस्त किया जाए।


मौके पर पहुंचे शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी भी परिवार को बेघर किया गया तो कांग्रेस भूख हड़ताल करेगी और बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। उनके साथ दीपू यादव भी मौजूद रहे।


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे न्यायालय की शरण लेंगे। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चंदन नगर थाना प्रभारी सहित इंदौर पुलिस के एसीपी शिवेंदु जोशी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


बताया जा रहा है कि यह लिंक रोड पश्चिमी इंदौर के विकास और एयरपोर्ट रोड तक सुगम आवागमन के उद्देश्य से बनाई जा रही है, लेकिन स्थानीय विरोध के चलते यह परियोजना अब राजनीतिक और सामाजिक मुद्दा बनती जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)