छतरपुर, विनोद मिश्रा। महानिदेशक (डीजी) जेल के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे सुरक्षा ऑडिट अभियान के तहत छतरपुर जिला जेल का सतना जेल अधीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की गई और उनके सुचारू संचालन का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रदेश की सभी जेलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत यह निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। वहीं, जेल में वीआईपी सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवालों पर अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए टालमटोल भरा रवैया अपनाया। सुरक्षा ऑडिट का उद्देश्य जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना बताया गया।
मध्य प्रदेशछतरपुरडीजी जेल के आदेश पर छतरपुर जेल का निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट के दौरान वीआईपी सुविधाओं पर जवाब देने से बचे अफसर
डीजी जेल के आदेश पर छतरपुर जेल का निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट के दौरान वीआईपी सुविधाओं पर जवाब देने से बचे अफसर

Saurabh Shukla
31 जुलाई 2026, 03:00 am IST
Saurabh Shukla31 जुलाई 2026, 03:00 am IST



