छतरपुर, विनोद मिश्रा। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर बमीठा थाना पुलिस ने आरोपी होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ा स्थित शिव होटल के संचालक आदित्य शिवहरे पर आरोप है कि उसने होटल में काम करने वाली युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी ने ग्राम गढ़ा एवं चित्रकूट के अलग-अलग होटलों में घटना को अंजाम दिया।
महिला की शिकायत के आधार पर बमीठा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

