अजयगढ़, मोहम्मद मुस्तकीम। अजयगढ़ तहसील कार्यालय के पास स्थित एक गुमटी के समीप दिनदहाड़े हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक दो युवकों के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया, लेकिन कुछ देर तक हंगामा चलता रहा।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अजयगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट और वायरल वीडियो के आधार पर चार नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है और उसमें दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




