छतरपुर। स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के बूते क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) संस्थान से तैयारी कर रहे अनेक छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की है, जिसके बाद संस्थान द्वारा चयनित मेधावियों की सूची साझा की गई है। इस सफलता से विद्यार्थियों के परिवारों और क्षेत्र के शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।


सफलता हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों में कृष मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 50440 और कैटेगरी रैंक 6345 प्राप्त की है। इसी तरह विनोद अहिरवार ने ऑल इंडिया रैंक 246866 और कैटेगरी रैंक 20545 हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। अंशिका पांडे ने ऑल इंडिया रैंक 31799 के साथ कैटेगरी रैंक 11430 हासिल की है, जबकि आर्या त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रैंक 42174 और कैटेगरी रैंक 5222 प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनके साथ ही प्रतीक्षा यादव ने ऑल इंडिया रैंक 61791 व कैटेगरी रैंक 30622 प्राप्त की है और (नैन्सी) रुक्मणी यादव ने ऑल इंडिया रैंक 69452 हासिल कर गौरवान्वित किया है।


शानदार प्रदर्शन की इसी कड़ी में दक्ष राय ने 453 अंक और ऑल इंडिया रैंक 161376 के साथ एससी श्रेणी में 10039वीं रैंक प्राप्त की है। भूपेंद्र राय (ओबीसी वर्ग) ने 475 अंक अर्जित किए हैं। वहीं कृष्णा अग्रवाल ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के अंतर्गत 512 अंक और कैटेगरी रैंक 75 हासिल कर बेहतरीन सफलता दर्ज कराई है, जबकि पीयूष तिवारी (सामान्य वर्ग) ने 530 अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की है। इस अभूतपूर्व सफलता पर संस्थान के शिक्षकों, मार्गदर्शकों और परिजनों ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।