छतरपुर, विनोद मिश्रा। जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के पास मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बमीठा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से करीब 24 लीटर अवैध शराब जब्त की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल वाहन चालक को हिरासत में लेकर शराब जब्त कर ली। थाना प्रभारी के निर्देशन में आरोपी चालक से शराब की खेप के स्रोत और उसके मुख्य सप्लायर के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बमीठा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

