छतरपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत महाराजपुर में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय से पूर्व शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया। यह कार्य 1 मई से प्रारंभ हुआ था, जिसे कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल के कुशल निर्देशन एवं चार्ज अधिकारी सीएमओ शैलेन्द्र चोहान के मार्गदर्शन मे सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। जनगणना कार्य के लिए नगर पालिका क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में 45 ब्लॉक बनाए गए थे। इनमें 45 प्रगणकों एवं 7 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। सभी कर्मचारियों की मेहनत और समन्वय के चलते कार्य को समय सीमा से पहले ही पूरा कर लिया गया।


नगर पालिका ने अपने निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन का कार्य संपन्न किया। इस उपलक्ष्‍य में अतिरिक्‍त चार्ज जनगणना अधिकारी जीतेन्‍द्र नायक ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का माला पहनाकर सम्‍मानित किया । इस उपलक्ष्‍य में आयोजित कार्यक्रम में फील्‍ड ट्रेनर भरत अनुरागी (सहायक प्राध्‍यापक ) , प्रदीप चौरसिया ( उच्‍च माध्‍यमिक शिक्षक) , सुपरवाईजर संदीप शर्मा, धर्मेन्‍द्र रैकवार, जवाहरलाल चौरसिया , हुकमचंद्र चौरसिया, देवराज अहिरवार, कुस्‍माकर चौरसिया एवं जनगणना प्रभारी निकेत कुमार सोनी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-05-15 at 4.43.47 PM