भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा, मध्य प्रदेश ने सांगठनिक विस्तार करते हुए तीन महत्वपूर्ण जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पत्र के अनुसार, यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से की गई हैं।
जारी सूची (दिनांक 02/07/2026) के अनुसार निम्नलिखित नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
किसे कहाँ की मिली कमान?
- भोपाल नगर: दिनेश भारती
- इंदौर नगर: भूपेंद्र चौहान
- छतरपुर: देवकी नंदन गंधर्व
संगठन को मजबूत करने की कवायद
मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार के हस्ताक्षर से जारी इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।
माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से आगामी समय में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी, विशेषकर अनुसूचित जाति वर्ग के बीच संगठन का दायरा बढ़ेगा। नए पदाधिकारियों को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

