इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के अल्प प्रवास पर पहुंच रहे हैं। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष शहर में लगभग तीन घंटे का समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान वे इंदौर के छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में आयोजित जैन समाज के एक विशेष धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। लोकसभा अध्यक्ष के साथ कोटा शहर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी इस यात्रा में मौजूद रहेंगे।
दिल्ली से इंदौर का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अधिकृत यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वे अपराह्न 3:00 बजे नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास 20 अकबर रोड से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे अपराह्न 4:10 बजे की नियमित व्यावसायिक फ़्लाइट से इंदौर के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 5:45 बजे उनका विमान इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता उनकी अगवानी करेंगे।
छत्रपति नगर स्थित दलालबाग में मुख्य कार्यक्रम
एयरपोर्ट पर स्वागत और संक्षिप्त अगवानी के बाद लोकसभा अध्यक्ष सीधे छत्रपति नगर स्थित दलालबाग स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:05 बजे दलालबाग पहुँचकर वे जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस धार्मिक व सामाजिक आयोजन में लोकसभा अध्यक्ष लगभग दो घंटे का समय बिताएंगे और उपस्थित प्रबुद्ध जनों व समाज के लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत रात लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच वे दलालबाग से पुनः इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से वे रात्रि फ़्लाइट के जरिए वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
दलालबाग में धार्मिक आयोजन
यह वीडियो इंदौर के दलालबाग में जैन समाज द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रम की एक झलक दिखाता है।




