बमीठा। छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत निर्माण कार्य कर रही कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक कर्मचारी की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को पन्ना से धर दबोचा है। गौरतलब है कि बीती रात आपसी विवाद के दौरान आरोपी अशोक पाल और पूरन पाल ने लोहे के पाइप से हमला कर गोरखपुर निवासी साथी ऑपरेटर विजय रावत 38 वर्ष की हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गए थे। सूत्रो से मिली खबर के अनुसार बमीठा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपियों क़ो पन्ना में गिरफ्तार कर लिया हैं