खजुराहो, तुलसीदास सोनी। पर्यटन नगरी खजुराहो में भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीन आर्मी द्वारा सराहनीय पहल की गई। संगठन के तत्वाधान में होटल रेडिसन के पास पशु-पक्षियों के लिए पानी के पात्र रखवाए गए और सकोरे टांगकर उनकी प्यास बुझाने की व्यवस्था की गई।


राहगीरों के लिए भी की गई व्यवस्था

ग्रीन आर्मी के संयोजक देवेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत राहगीरों के लिए भी मटके रखवाए गए, ताकि उन्हें गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध हो सके।


होटल प्रबंधन और समाजसेवियों का सहयोग

इस मौके पर होटल रेडिसन की जीएम श्रीमती विजया दत्ता त्रिपाठी सहित होटल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अजय विक्रम सिंह, प्रियांशी यादव, राकेश राजोरिया, वीरू सिंगोट, योगी, समाजसेवी कमलेश उपाध्याय, पत्रकार तुलसीदास सोनी, जुगल रिछारिया, दीप सिंह यादव सहित ग्रीन आर्मी के कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


जनसेवा का संदेश

ग्रीन आर्मी की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों और राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी देता है।