भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Gaur की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav सहित कई मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस दौर में कांग्रेस का प्रदेश में प्रचंड बहुमत हुआ करता था, उस समय बाबूलाल गौर भारतीय जनता पार्टी के लिए "अंगद के पैर" की तरह मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बाबूलाल गौर ने संगठन और जनता के बीच मजबूत सेतु का कार्य किया तथा अपने संघर्ष, सादगी और जनसेवा के बल पर राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।


कार्यक्रम में मंत्री Krishna Gaur, Kailash Vijayvargiya और Tulsi Ram Silawat सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि बाबूजी को याद करने का यह विशेष दिन है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में जनहित और विकास के लिए कार्य किया, जिसके कारण उन्हें केवल परिवार ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता भी स्नेह और सम्मान के साथ याद करती है।


जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने बाबूलाल गौर के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।