Saturday, December 20, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
Unknown Categoryपेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत, श्रृंगेश्वर घाट के लिए 628.21 लाख मंजूर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ की जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत, श्रृंगेश्वर घाट के लिए 628.21 लाख मंजूर : महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

Post Media
News Logo
Unknown Author
20 दिसंबर 2025, 12:43 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन किसानों की आय वृद्धिजल संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग द्वारा झाबुआ जिले में नवीन जल संसाधन परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैजिससे पेटलावद क्षेत्र सहित पूरे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

सुश्री भूरिया ने बताया कि पेटलावद क्षेत्र में 15.8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न जल संसाधन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर लगभग 480 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगीजिससे किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्वीकृत योजनाओं में मुंडत बैराज (लागत 5.99 करोड़ रुपये) से 360 हेक्टेयर तथा मुकामपुरा तालाब नहर रहित योजना (लागत 3.53 करोड़ रुपये) से 120 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)