मध्य प्रदेशछतरपुरजाम की चेतावनी, बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नई नीति का कड़ा विरोध
जाम की चेतावनी, बस ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, नई नीति का कड़ा विरोध

PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 10:42 am IST
PeptechTime23 फ़रवरी 2026, 10:42 am IST
Advertisement
छतरपुर, संजय अवस्थी । प्रदेश सरकार की नई परिवहन नीति के विरोध में आज छतरपुर जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बड़ी संख्या में बस ऑपरेटरों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नई नीति को तत्काल वापस लेने या संशोधन करने की मांग की है। बस संचालकों का कहना है कि यह नीति उनके व्यवसाय को पूरी तरह चौपट कर देगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आगामी दिनों में जिले भर में बसों के पहिए थम जाएंगे और उग्र हड़ताल की जाएगी।
