अवैध हथियारों संग युवक का वीडियो वायरल, गांव में दहशत

PeptechTime
23 फ़रवरी 2026, 11:39 am IST
PeptechTime23 फ़रवरी 2026, 11:39 am IST
Advertisement
बमीठा, विनोद मिश्रा। रविवार को बमीठा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक सात देशी कट्टों के साथ नजर आ रहा है। ग्रामीणों में इस घटना के बाद भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा यह वीडियो युवक द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर क्षेत्र में खौफ का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गंभीरता से जांच करे तो यह स्पष्ट हो सकता है कि युवक किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जबकि वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

