जयपुर, जीतेन्द्र यादव। खजुराहो सांसद और 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान' के नॉर्थ ज़ोन प्रभारी श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। जयपुर प्रवास पर पहुँचे श्री शर्मा राजस्थान भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करेंगे।
नॉर्थ ज़ोन प्रभारी के नाते श्री शर्मा राजस्थान के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और अंत्योदय के संकल्प से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने सांगठनिक सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। इस प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से तैयार करना है।

