भोपाल, जीतेन्द्र यादव। मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर शुरू होते ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सीधा निशाना साधा है।

उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि तबादले पहले भी होते थे और तबादले अभी भी होते हैं, लेकिन सरकार यह साफ करे कि क्या इस बार ये तबादले बिना पैसे के (बिना भ्रष्टाचार के) होंगे? उन्होंने सरकार की नीति और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जवाब देने की मांग की है।