छतरपुर, विनोद मिश्रा। जिले में बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया है। ग्राम कदारी निवासी रामबाई प्रजापति (65), पति बद्दू प्रजापति ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बारिश से बचने के लिए बैठी थीं। इसी दौरान ढलान पर खड़ा उड़द से लदा ट्रैक्टर अचानक पीछे की ओर चल पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया वृद्ध महिला के पेट पर चढ़ गया।
घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। हादसे में रामबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर खेत पर ढलान वाली जगह पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक वाहन पीछे की ओर खिसक गया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।




