Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश उमरियाबांधवगढ़ के ताला जोन में 'टाइगर शो': एक साथ दिखे 6 बाघ, नजारा देख पर्यटकों की थमी सांसें

बांधवगढ़ के ताला जोन में 'टाइगर शो': एक साथ दिखे 6 बाघ, नजारा देख पर्यटकों की थमी सांसें

Post Media
News Logo
PeptechTime
25 फ़रवरी 2026, 11:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

उमरिया, तपस गुप्ता। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में मंगलवार को ऐसा रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जिसे जंगल सफारी पर निकले पर्यटक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। ताला जोन के बधैनी पटपर इलाके में एक ही स्थान पर 6 बाघ एक साथ नजर आए, जिससे सफारी कर रहे पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।


जानकारी के अनुसार, सिद्ध बाबा फिमेल अपने तीन शावकों के साथ पगडंडी पार करती दिखाई दी। शावक अब काफी फुर्तीले हो चुके हैं और मां के साथ आत्मविश्वास से जंगल में विचरण करते नजर आए। इसी दौरान चक्रधरा फिमेल के दो सब-एडल्ट मेल शावक भी उसी क्षेत्र में देखे गए। देखते ही देखते एक ही फ्रेम में छह बाघों की मौजूदगी ने पर्यटकों को रोमांच से भर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले झाड़ियों में हलचल दिखाई दी, फिर एक-एक कर बाघ पगडंडी पार करते गए। गाइड और ड्राइवरों ने तत्परता दिखाते हुए वाहनों को रोक दिया, ताकि वन्यजीवों को किसी तरह की बाधा न हो। कुछ पलों के लिए पूरा जंगल मानो थम सा गया—सिर्फ कैमरों की क्लिक और धीमी फुसफुसाहट ही सुनाई दे रही थी।


इस दुर्लभ दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन्यजीव प्रेमी इसे ताला जोन के अब तक के सबसे बेहतरीन पलों में से एक बता रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि एक साथ इतने बाघों का दिखना क्षेत्र में स्वस्थ बाघ आबादी और अनुकूल आवास का संकेत है।


पर्यटन सीजन के बीच इस तरह की साइटिंग से ताला जोन की लोकप्रियता और बढ़ गई है। वहीं वन प्रबंधन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सफारी नियमों का पालन करें, शांति बनाए रखें और वन्यजीवों की प्राकृतिक गतिविधियों में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप न करें।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)