Sunday, January 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशसाल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली के दिन, इन राशियों पर होगा ये असर

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होली के दिन, इन राशियों पर होगा ये असर

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 जनवरी 2026, 08:34 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

साल 2026 की शुरुआत में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को पड़ेगा, इसी दिन देश भर में होली मनाई जाएगी। होली का त्यौहार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस ग्रहण की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत में स्पष्ट रूप से देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा।


वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव धरती पर मौजूद हर जीव-जंतु और मानव जीवन पर पड़ता है। यह विशेष रूप से मन की स्थिति, भावनाओं, नींद, मानसिक शक्ति, स्वास्थ्य, गर्भ में पल रहे शिशु और राशियों को प्रभावित करता है। वर्ष 2026 में होली के दिन पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय लेकर आ सकता है।


होली के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए अड़चनें और परेशानियां बढ़ा सकता है। कार्यों में रुकावट, धन से जुड़ा नुकसान और तनाव की स्थिति बन सकती है। इस समय पुराने अधूरे कार्यों को पूरा करना और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। रिश्तों में तनाव और मतभेद की संभावना है।


वहीं मकर राशि के जातकों को इस दौरान दुर्घटनाओं और शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बढ़ते हुए खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकते हैं। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें और बचत पर ध्यान दें।


मीन राशि वालों को इस समय शारीरिक समस्याएं, अंदरूनी चिंताएं और चलते हुए कामों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)