Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरयुवक के सिर से उठा था पिता का साया, 'श्रद्धा सुमन अभियान' ने अनुकंपा नियुक्ति से संवारा भविष्य

युवक के सिर से उठा था पिता का साया, 'श्रद्धा सुमन अभियान' ने अनुकंपा नियुक्ति से संवारा भविष्य

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 06:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर ,संजय अवस्थी । छतरपुर जिले में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “श्रद्धा सुमन” अभियान के तहत लंबित प्रकरणों के निराकरण की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एक और पात्र आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।


कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिले में “श्रद्धा सुमन” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों के लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।


सोमवार 9 मार्च को जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने आवेदक प्रदीप कुमार राजपूत को जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत ज्यौराहा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।


प्रदीप कुमार राजपूत के पिता स्वर्गीय सुखदेव राजपूत ग्राम पंचायत चितहरी में सचिव के पद पर कार्यरत थे। सेवाकाल के दौरान उनके निधन के बाद परिवार को लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार था।

जैसे ही संबंधित पद रिक्त हुआ, जिला प्रशासन ने तत्काल प्रक्रिया पूरी कर प्रदीप को नियुक्ति पत्र सौंप दिया। नियुक्ति पत्र मिलने पर प्रदीप ने जिला प्रशासन और शासन का आभार व्यक्त किया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)