छतरपुर,विनोद मिश्रा। जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में बार और बेंच ने मिलकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।


कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने कविता और शायरी के माध्यम से अपने मन की भावनाएं व्यक्त कीं। वहीं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह ने गीत प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। होली मिलन समारोह में विशेष न्यायाधीश उपेंद्र प्रताप सिंह, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती कविता वर्मा, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश निवेश जायसवाल, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश हिमांशु शर्मा और डीपीओ प्रवेश अहिरवार सहित कई न्यायाधीश मौजूद रहे।


इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लखन दुबे, सचिव अनिल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आशीष पटेरिया, महिला उपाध्यक्ष रश्मि यादव, सह सचिव सुरेंद्र मिश्रा सहित संघ की कार्यकारिणी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता व सौहार्द का संदेश दिया।