Monday, January 19, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरबीना में 70 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर सख्ती

बीना में 70 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर सख्ती

Post Media
News Logo
Peptech Time
19 जनवरी 2026, 09:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बीना , बृजपाल सिंह राजपूत। बीना नगर पालिका क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के तेजी से बढ़ते निर्माण पर लगाम लगाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। शासन के निर्देश पर यहां 70 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां चिन्हित की गई हैं, जहां बिना किसी वैध अनुमति के प्लाट बेचे जा रहे हैं। इन कॉलोनियों पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है और जल्द ही कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराने की योजना है।


नगर पालिका के सीएमओ राहुल कौरव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बीना नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। इनमें रहवासी प्लाट बेचने का सिलसिला जारी है। शासन के आदेश पर इन अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए नगर पालिका ने सभी कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए थे और संबंधित दस्तावेज मांगे गए थे।


नोटिस के समय सीमा समाप्त होने के बाद मात्र कुछ कॉलोनाइजरों ने दस्तावेज पेश किए, जो पर्याप्त नहीं पाए गए। सीएमओ राहुल कौरव ने स्पष्ट किया कि किसी भी कॉलोनाइजर के पास वैध कॉलोनी के पूर्ण दस्तावेज नहीं हैं। जांच प्रतिवेदन तैयार कर जल्द ही इसे सागर कलेक्टर को कार्रवाई हेतु सौंपा जाएगा। इसके आधार पर कॉलोनाइजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसमें FIR दर्ज करना भी शामिल है।


सीएमओ ने आमजन से अपील की है कि वे केवल वैध कॉलोनियों में ही मकान बनाने के लिए जमीन खरीदें। अवैध कॉलोनियों में प्लाट या मकान खरीदने से भविष्य में गंभीर परेशानियां हो सकती हैं, क्योंकि ऐसी जगहों पर मकान निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध निर्माणों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में अनियोजित विकास को रोका जा सके।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)