Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
व्यापार समाचारराष्ट्रीय समाचारचांदी 4 लाख पार, सोना 1.8 लाख के करीब सोना-चांदी ने MCX पर छुआ ऑल-टाइम हाई

चांदी 4 लाख पार, सोना 1.8 लाख के करीब सोना-चांदी ने MCX पर छुआ ऑल-टाइम हाई

Post Media
News Logo
PeptechTime
29 जनवरी 2026, 08:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

गुरुवार, 29 जनवरी को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। वायदा बाजार में चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार कर गई, जबकि सोना 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया।


इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले MCX गोल्ड फ्यूचर्स 9,954 रुपये यानी लगभग 6% बढ़कर 1,75,869 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं, 5 मार्च 2026 डिलीवरी वाले सिल्वर फ्यूचर्स 15,414 रुपये यानी करीब 5% बढ़कर 4,00,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। दोनों धातुओं ने नए ऑल-टाइम हाई दर्ज किए। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी ने रिकॉर्ड बनाया। स्पॉट गोल्ड करीब 3% बढ़कर 5,591.61 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया।


MCX और वायदा बाजार क्या है?
MCX यानी Multi Commodity Exchange भारत का प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज है, जहां सोना, चांदी, कच्चा तेल, कॉपर और गैस जैसी वस्तुओं की ट्रेडिंग होती है। वायदा बाजार में भविष्य की तय तारीख पर किसी वस्तु को आज तय कीमत पर खरीदने या बेचने का कॉन्ट्रैक्ट होता है। उदाहरण के लिए, आज सोने का वायदा 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन वास्तविक डिलीवरी 5 फरवरी को होगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)