चांदी 3 लाख रुपए प्रति किलो पार

PeptechTime
19 जनवरी 2026, 09:15 am IST
PeptechTime19 जनवरी 2026, 09:15 am IST
Advertisement
19 जनवरी को MCX पर चांदी के दाम 3 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गए। इसमें एक दिन में 14 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को चांदी करीब 2.87 लाख रुपए प्रति किलो पर थी।
MCX पर चांदी पहली बार 15 दिसंबर 2025 के आसपास 2 लाख रुपए प्रति किलो पहुंची थी। यानी सिर्फ एक महीने में चांदी 2 लाख से 3 लाख के स्तर पर पहुंच गई। वहीं 1 लाख से 2 लाख तक पहुंचने में 9 महीने लगे थे, जबकि 50 हजार से 1 लाख रुपए तक पहुंचने में चांदी को करीब 14 साल का समय लगा था।
