Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशउत्तर प्रदेशमाघ मेला विवाद के बीच शंकराचार्य का बड़ा बयान, केशव मौर्य के लिए कही यह बड़ी बात...?

माघ मेला विवाद के बीच शंकराचार्य का बड़ा बयान, केशव मौर्य के लिए कही यह बड़ी बात...?

Post Media
News Logo
Peptech Time
24 जनवरी 2026, 01:04 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

प्रयागराज। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान को लेकर ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच टकराव गहराता जा रहा है। पालकी में सवार होकर स्नान के लिए जाने से रोके जाने और समर्थकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नजर आ रहा है।


घटना के बाद नाराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धरना शुरू कर दिया था। वहीं मेला प्रशासन की ओर से उन्हें ‘शंकराचार्य’ नाम के प्रयोग को लेकर नोटिस भी थमाया गया था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश सरकार और शंकराचार्य के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


इसी बीच उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य को पूज्यनीय बताते हुए उनसे स्नान करने की अपील की थी। अब इस पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केशव प्रसाद मौर्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य एक समझदार व्यक्ति हैं और ऐसे व्यक्ति को प्रदेश का मुख्यमंत्री होना चाहिए।


इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि शंकराचार्य के इस बयान से राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो सकता है। वहीं प्रशासन की ओर से अभी इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)