Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर नगर में आज आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने सुनिश्चित की शांति व्यवस्था

छतरपुर नगर में आज आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने सुनिश्चित की शांति व्यवस्था

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 06:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर, शिवम सोनी। छतरपुर नगर में आज आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) आदित्य पटले ने पुलिस फोर्स को विस्तृत ब्रीफिंग दी। उन्होंने फोर्स को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर रवाना किया।


ब्रीफिंग के दौरान एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने फोर्स को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बनाए रखा जाएगा और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।


इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में निरंतर गश्त सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें पूरे दिन और आवश्यकतानुसार रात्रि में भी क्षेत्र का भ्रमण करती रहेंगी ताकि किसी भी असामाजिक तत्व को कोई अवसर न मिले।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)