भोपाल,जीतेन्द्र यादव। राजधानी में फर्जी अस्पतालों के मुद्दे पर रवि परमार और अक्षय तोमर ने मोर्चा खोलते हुए स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेताओं ने CMHO मनीष शर्मा पर फर्जी अस्पतालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
NSUI नेताओं का कहना है कि शहर में कई फर्जी अस्पतालों को मान्यता दी जा रही है, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। विरोध स्वरूप शहर के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाए गए, जिनमें फर्जी अस्पताल खोलने के लिए ‘नट्टू शर्मा’ से संपर्क करने जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गईं।
ये पोस्टर स्वास्थ्य मंत्री के बंगले, स्वास्थ्य संचालनालय, आयुष्मान विभाग और CMHO कार्यालय के बाहर भी लगाए गए, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। NSUI ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

