Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरमल्हारगंज में पश्चिम बंगाल की महिला ने की आत्महत्या, जहर खाने से मौत

मल्हारगंज में पश्चिम बंगाल की महिला ने की आत्महत्या, जहर खाने से मौत

Post Media
News Logo
Unknown Author
17 नवंबर 2025, 11:03 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में पश्चिम बंगाल की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मल्हारगंज पुलिस के अनुसार मृतका सुमित्रा, पति समर दास, मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी थीं और 20 दिन पहले दामाद शफिकुल और बेटी आयशा के घर मल्हारगंज आई थीं। वह 10 दिन बाद वापस जाने वाली थीं, लेकिन उनका टिकट कन्फर्म नहीं हो पा रहा था।

रविवार रात सुमित्रा फोन पर अपने बेटे से बात कर रही थीं। बातचीत खत्म होने के बाद उन्होंने दामाद से कहा कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएंगी और बाहर निकल गईं। करीब 15 मिनट बाद जब वे लौटीं तो उनकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है।

परिजनों के अनुसार सुमित्रा के पति समर दास का निधन 10 साल पहले हो चुका था। उनके दो बेटे हैं—एक परिवार के साथ अलग रहता है, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल में सास के साथ रहता है। रात में सुमित्रा कुछ दस्तावेजों को लेकर भी चिंतित थीं। दोनों बेटों को उनकी मौत की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)