बड़ामलहरा, लोकेन्द्र सिंह। भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पठिया में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 25 वर्षीय लखन राजपूत, पिता सुखदीन राजपूत, सुबह करीब 8 बजे कठान नदी के पास गया था, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली उसके ऊपर गिर गई।


हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भगवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए बड़ामलहरा सिविल अस्पताल भेजा। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है।