Tuesday, February 24, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ाअनियंत्रित होकर पलट गई यात्री बस, कई यात्री हुए घायल, मौके पर चल रहा बचाव कार्य

अनियंत्रित होकर पलट गई यात्री बस, कई यात्री हुए घायल, मौके पर चल रहा बचाव कार्य

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 फ़रवरी 2026, 06:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा (जीशान अंसारी)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पिपरिया से छिंदवाड़ा की ओर आ रही महाकाल बस रेनीखेड़ा गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार कई यात्रियों को चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही माहुलझिर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायल यात्रियों को तत्काल तामिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण नियंत्रण से बाहर हो गई। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत कार्य जारी है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)