Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशउत्तर प्रदेशमगध में कमल खिल चुका है, अब अवध में भी खिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य

मगध में कमल खिल चुका है, अब अवध में भी खिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य

Post Media

उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

News Logo
PeptechTime
16 दिसंबर 2025, 07:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी(सपा) को पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है।


उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि 'सपा बहादुर अखिलेश यादव का तथाकथित पीडीए न ज़मीन पर है और न ही जनमानस में। कार्यकर्ताओं के नाम पर सपा के पास वही पुराना गुंडे, माफियाओं और अपराधियों का कुनबा है, जिसे जनता बार-बार सिरे से ख़ारिज कर चुकी है। केशव प्रसाद माैर्य ने कहा कि मगध में कमल खिल चुका है, अब अवध में भी कमल खिलेगा और 2027 में यह और अधिक प्रचंड होगा। पंचर साइकिल के साथ सपा का सैफ़ई लौटना तय है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)