Wednesday, March 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशबिहारबिहार में जज की पत्नी को मारी गोली...!

बिहार में जज की पत्नी को मारी गोली...!

Post Media
News Logo
PeptechTime
18 जनवरी 2026, 09:29 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बिहार के समस्तीपुर में तैनात जज संतोष कुमार साह की पत्नी वंदना को झारखंड में गोली मारी गई है। उन्हें दो गोली लगी है। वंदना का गोड्डा कोर्ट में पति से तलाक का केस चल रहा है। संतोष कुमार साह पटोरी अनुमंडल में न्यायिक जज हैं। वंदना का कहना है कि वो शनिवार को अदालत से लौट रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वंदना सड़क पर गिर गईं, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।


पुलिस के मुताबिक गोली मारने वालों में महिला के दो देवर भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला की हालत को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक वंदना कुमारी हनवारा थाना क्षेत्र के पुराना गांव की रहने वाली है। वंदना ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसकी सुनवाई गोड्डा कोर्ट में चल रही है। शनिवार को वह मामले में गवाही देने कोर्ट आई थीं। गवाही के बाद शाम में अपने मायके लौटते समय दो बाइक सवारों ने गोली चला दी। एक गोली जबड़े में, दूसरी पीठ में लगी। वंदना ने पुलिस को बताया कि हमलावर चार लोग थे, जिनमें उसके दो देवर भी शामिल हैं। इनमें से एक देवर का नाम गुड्डू साह बताया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)