Wednesday, February 25, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशमुंबई जा रहा एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी, वापस दिल्ली की लैंडिंग

मुंबई जा रहा एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी, वापस दिल्ली की लैंडिंग

Post Media
News Logo
PeptechTime
22 दिसंबर 2025, 11:25 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दिल्ली से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी समस्या आने के बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान ने सोमवार को दिल्ली से टेक-ऑफ किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलने पर फ्लाइट क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया।



जानकारी के मुताबिक विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकाले गए। यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए एयर इंडिया ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह अप्रत्याशित थी, लेकिन यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान की वापस लैंडिंग के बाद तकनीकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इंजीनियरिंग टीम विमान का निरीक्षण में जुट गई है।



विमान की लैंडिंग के बाद ग्राउंड स्टाफ ने दिल्ली में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाई। साथ ही, यात्रियों को मुंबई भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई है। विमान की लैंडिंग को लेकर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट एई887 के क्रू ने तकनीकी गड़बड़ी के कारण टेक-ऑफ के तुरंत बाद दिल्ली लौटने का फैसला किया। दिल्ली में विमान सुरक्षित लैंड कर गया है। साथ ही यात्रियों और क्रू को विमान से उतार लिया गया।



प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है। विमान की जरूरी जांच की जा रही है। दिल्ली में हमारी ग्राउंड टीम यात्रियों को तुरंत मदद दे रही है और उन्हें जल्द ही उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। एयर इंडिया में हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)