Sunday, March 1, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में उद्योगों का महासंगम इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का शुभारंभ

इंदौर में उद्योगों का महासंगम इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का शुभारंभ

Post Media
News Logo
PeptechTime
1 मार्च 2026, 06:20 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर,रविकांत वर्मा । मध्य भारत की औद्योगिक शक्ति का भव्य प्रदर्शन इंदौर में देखने को मिला, जब इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एक्सपो 2026 का शुभारंभ शहर के लाभगंगा परिसर में हुआ। 27 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित यह महाआयोजन उद्योग, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीक का संगम बन गया है।


एक्सपो के उद्घाटन अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला और भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर उद्योग जगत में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन इंदौर को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिला रहे हैं और स्थानीय उद्योगों को व्यापक मंच उपलब्ध करा रहे हैं।


आयोजक संस्था फ्यूचर कम्युनिकेशन इवेंट एक्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर लक्ष्मण दूबे ने बताया कि यह एक्सपो पिछले 13 वर्षों से उद्योगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना हुआ है। इस वर्ष एक्सपो में करीब 250 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जहां देश की अग्रणी मशीन निर्माता कंपनियां अपनी अत्याधुनिक मशीनरी और तकनीकी समाधान प्रदर्शित कर रही हैं।


विशाल मशीनों के लाइव डेमो और उत्पाद निर्माण की प्रक्रियाओं ने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। एक्सपो में मुंबई, दिल्ली सहित मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से आए उद्योगपतियों की भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक मंच बना दिया है।


यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि स्वच्छता में अव्वल रहने वाला इंदौर अब औद्योगिक विकास की दौड़ में भी अग्रणी बनता जा रहा है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)