Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरइंदौर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही रात में दो की...?

इंदौर में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही रात में दो की...?

Post Media
News Logo
Peptech Time
27 जनवरी 2026, 09:23 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक ने एकतरफा विवाद और रंजिश के चलते अपनी दोस्त के घर में घुसकर पूरे परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में युवती के भाई की जान चली गई, जबकि माँ और बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद के पेट में भी चाकू मारकर जान देने की कोशिश की।


एरोड्रम थाना टीआई तरुण भाटी के अनुसार, आरोपी वेदांत सोलंकी इंदौर के बिजासन रोड का रहने वाला है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह 60 फीट रोड स्थित विधि लखावत के घर पहुँचा। घर में घुसते ही उसने विधि पर हमला करना शुरू कर दिया। जब उसे बचाने के लिए भाई विधान और माँ अनीता बीच में आए, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तब आरोपी ने खुद को भी लहूलुहान कर लिया। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल विधान को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवती विधि और उसकी माँ अनीता का इलाज फिलहाल जारी है।


पुलिस ने आरोपी वेदांत को हिरासत में लेकर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करेगी। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवती के परिजन 5-6 दिन पहले आरोपी वेदांत द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत लेकर थाने पहुँचे थे। उस समय पुलिस ने आरोपी को बुलाकर केवल समझाइश देकर छोड़ दिया था। लेकिन पुलिस की यह नसीहत बेअसर रही और सोमवार रात आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के माता-पिता नहीं हैं और वह अपने चाचा-चाची के साथ रहता था।


एरोड्रम क्षेत्र की इस घटना के कुछ ही घंटों बाद इंदौर में एक और हत्या का मामला सामने आया। शुभम पैलेस कॉलोनी निवासी संजय सिंह रावत की सोमवार देर रात गाड़ी टकराने के मामूली विवाद में हत्या कर दी गई। इस झगड़े में संजय का भाई, भांजा और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। एक ही रात में हुई इन दो बड़ी वारदातों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)