Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरसेहत पर मौसम की मार: क्या आपका बच्चा भी है डायरिया का शिकार? जानें लक्षण और बचाव

सेहत पर मौसम की मार: क्या आपका बच्चा भी है डायरिया का शिकार? जानें लक्षण और बचाव

Post Media
News Logo
PeptechTime
10 मार्च 2026, 06:09 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छतरपुर ,संतोष। मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। तापमान बढ़कर करीब 36 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी का असर साफ महसूस होने लगा है। मौसम के इस अचानक बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है, खासकर बच्चों में सर्दी-जुकाम और एलर्जी की शिकायतें बढ़ रही हैं।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम हल्की ठंडक के बाद दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में शरीर को नए तापमान के अनुसार ढलने में समय लगता है, जिससे वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए पानी और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें तथा धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को सूती कपड़े पहनाएं और लंबे समय से रखे हुए कपड़ों को इस्तेमाल करने से पहले धूप में जरूर रखें। खान-पान में दही, फल और पौष्टिक आहार शामिल करें। खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे हाइड्रेटिंग फल बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं।


डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर बच्चे को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या वह तरल पदार्थ नहीं पी रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। साथ ही बच्चों को खुद से दवा देने से बचने की भी सलाह दी गई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)