Wednesday, January 14, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशहमले के बाद वेनेजुएला ने जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा

हमले के बाद वेनेजुएला ने जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा

Post Media
News Logo
Peptech Time
14 जनवरी 2026, 10:16 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को गिरफ्तार कर ले गई थी। अमेरिका के इस हमले के 12 दिन बाद ही वेनेजुएला ने जेल में बंद अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के इस फैसले का स्वागत किया है। विदेश विभाग ने कहा कि हम वेनेजुएला में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। यह अंतरिम अधिकारियों का सही दिशा में उठाया गया एक अहम कदम है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेनेजुएला की राष्ट्रीय विधानसभा के प्रमुख जॉर्ज रोड्रिगेज ने अमेरिका के हमले के बाद एक बड़ा एलान किया था। रोड्रिगेज ने कहा था कि मादुरो को सत्ता से हटाने वाले सैन्य अभियान के बाद शांति स्थापित करने के प्रयास में देश में कैद वेनेजुएला और अन्य विदेशी नागरिकों को रिहा किया जाएगा। वेनेजुएला के मानवाधिकार समूह फोरम पेनाल ने मंगलवार को बताया कि राजनीतिक कारणों से हिरासत में लिए गए 56 कैदियों को रिहा कर दिया गया है। समूह ने रिहाई को लेकर सरकार की पारदर्शिता की कमी की आलोचना की। वेनेजुएला सरकार ने संगठन के इस आंकड़े को खारिज करते हुए इन कैदियों की संख्या 400 बताई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)