Thursday, February 26, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
विदेशनई दिल्लीIBA दुबई कांग्रेस में भारत में बॉक्सिंग के जमीनी स्तर के विकास की पहल पेश

IBA दुबई कांग्रेस में भारत में बॉक्सिंग के जमीनी स्तर के विकास की पहल पेश

Post Media

भारतीय बॉक्सिंग के लिए दुबई में डॉ. राकेश मिश्र

News Logo
PeptechTime
13 दिसंबर 2025, 12:38 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

दुबई। भारतीय बॉक्सिंग के इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई, जब इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की ऑर्डिनरी कांग्रेस 2025 में भारत भर में बॉक्सिंग को सशक्त बनाने हेतु अपनी जमीनी स्तर की पहलों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया। यह कांग्रेस सफीना बॉलरूम, जुमेराह बीच होटल, दुबई में आयोजित हुई।


यह अवसर IBA नेतृत्व एवं उपस्थित 192 सदस्य देशों द्वारा IABF को प्रदान किया गया, जो वैश्विक बॉक्सिंग मंच पर भारतीय बॉक्सिंग के सशक्त एकीकरण की दिशा में एक निर्णायक क्षण है। इस अवसर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, IABF ने कहा कि IBA ऑर्डिनरी कांग्रेस में अपने विचार रखने का अवसर उनके लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा,


“इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा दिया गया यह मंच पारदर्शिता, खिलाड़ी कल्याण और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है। यह भारतीय बॉक्सिंग और उन सभी खिलाड़ियों के लिए गर्व व भावनात्मक क्षण है, जो विश्व मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)