जबलपुर,अनुराग शुक्ला। Mohan Yadav के जबलपुर आगमन पर सोमवार देर रात डुमना एयरपोर्ट का माहौल उत्साह और स्वागत से भर गया। मुख्यमंत्री रात लगभग 10:45 बजे भोपाल से विशेष विमान द्वारा जबलपुर पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय और भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत के दौरान सांसद आशीष दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर और ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार शामिल रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी के साथ जिले की व्यवस्थाओं को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी की।

