नौगांव,कमल यादव। गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया नौगांव पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान वे कांग्रेस नेता गगन यादव के निवास पहुंचे और उनके पिता स्वर्गीय मिश्रीलाल यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
इसके बाद राहुल भैया कांग्रेस पार्षद सामंतसिंह ‘शैलू राजा’ के निवास पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रिका प्रकाशप्रसाद द्विवेदी के घर जाकर भी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे लगातार बुंदेलखंड का दौरा कर रहे हैं, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर पूर्व विधायक भजन चतुर्वेदी, राजनगर के पूर्व विधायक नाती राजा, महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित, जिला अध्यक्ष गगन यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं नौगांव में पार्षद अरविंद यादव, कुलदीप यादव, विष्णु स्वरूप नायक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, कांग्रेस नेता संजय अग्निहोत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

