Monday, December 8, 2025

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछतरपुरछतरपुर जिले को मिलने जा रही है इतने करोड़ के विकास कार्यों की सौगात...?

छतरपुर जिले को मिलने जा रही है इतने करोड़ के विकास कार्यों की सौगात...?

Post Media

File Photo

News Logo
Peptech Time
8 दिसंबर 2025, 04:18 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खजुराहो में विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे, जबकि कल 9 दिसंबर को खजुराहो में मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी। इसके अलावा छतरपुर जिले के राजनगर में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्रीशामिल होंगे। मुख्यमंत्री आदिवर्त संग्रहालय में आयोजित लाईट एंड शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित एवं म्यूजियम का भ्रमण करेंगे और खजुराहो में सरदार वल्लभभाई पटेल और महाराजा छत्रसाल की प्रतिमाओं का अनावरण होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लगभग लगभग 510 करोड़ 65 लाख रुपए के 29 विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर छतरपुर जिले को वि​भिन्न सौगातें भी देंगे।


लोकार्पित कार्यों में विकासखंड बडामलहरा में गढ़ीसेमरा तालाब लागत लगभग 552.42 लाख रुपए, जरा तालाब विना नहर लगभग 391.01 लाख रुपए, विकासखंड लवकुशनगर में उप स्वास्थ्य केन्द्र माधोपुर, पटना, पीरा की लागत लगभग 65-65 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र पहरा लागत लगभग 71.16 लाख रुपए, विकासखंड बडामलहरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीताल लागत लगभग 295.45 लाख रुपए, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुवारा लागत लगभग 964.7 लाख रुपए, विकासखंड बक्सवाहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी लागत लगभग 164.93 लाख रुपए एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र जुझारपुरा लागत लगभग 49.14 लाख रुपए और शासकीय संदीपनि बालक मॉडल उ.मा. विद्यालय निर्माण लागत लगभग 3478 लाख रुपए, विकासखंड नौगांव में 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल लागत लगभग 1134.86 लाख रुपए एवं बीपीएचयू भवन निर्माण कार्य लागत लगभग 50 लाख रुपए और सी.एच.सी निर्माण लागत लगभग 1135 लाख रुपए, विकासखंड छतरपुर में जिला चिकित्सालय में आईपीएचएल लैब निर्माण लागत लगभग 94.1 लाख रुपए, शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 4478 लाख रुपए, सीसीएचबी छतरपुर निर्माण लागत लगभग 3055 लाख रुपए, जिला चिकित्सालय छतरपुर में ईसीआरपी-2 योजना अंतर्गत 100 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण कार्य लागत लगभग 750 लाख रुपए, विकासखंड बिजावर में शासकीय संदीपनि बालक उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय बिजावर लागत लगभग 3320 लाख रुपए, विकासखंड राजनगर में शासकीय संदीपनि मॉडल उ.मा. विद्यालय लागत लगभग 3832 लाख रुपए के कार्य शामिल है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के विकासखण्ड गौरिहार एवं लवकुशनगर अंतर्गत बछौन-चंदला-सरबई-गौरिहार-चन्द्रपुरा (यूपी बॉर्डर) मार्ग का उन्नयनीकरण कार्य लगभग 19161 लाख रुपए, विकासखण्ड नौगांव में गाड़ी खाना में शॉपिंग कॉम्पलेक्स लागत लगभग 160.9 लाख, जनपद पंचायत भवन निर्माण लवकुशनगर लागत लगभग 525.67 लाख, लवकुशनगर बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य लागत लगभग 5447.45 लाख, गौरिहार अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र मझपटिया, कीरतपुर पडरखा, बक्सवाहा अंतर्गत दरगुवां और बिजावर अंतर्गत रतनपुर उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण लागत लगभग 65-65 लाख रुपए और लगभग 1500 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय घुवारा का भूमिपूजन करेंगे।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)