गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी ने जहर खाकर दी जान, इलाके में सनसनी

Advertisement
इंदौर,रविकांत वर्मा । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी सईदा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय सेतु ब्रिज के नीचे की है। यहां सईदा नामक महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान सईदा की मौत हो गई।
जांच में सामने आया कि मृतका सईदा, इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर रहे सलमान लाला की भाभी थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सईदा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

