मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा के खिलाफ अलीगढ़ से फतवा जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक पत्र के बाद यह मामला सामने आया है।
संतोष शर्मा ने फतवे की खबर पर तीखा जवाब देते हुए कहा, “भगवा वालों को भला कौन सा फतवा? हम सनातन के रक्षक हैं। अलीगढ़ वाले हमारे बजाय उनके कट्टरपंथियों के खिलाफ फतवा जारी करें। हम तो सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेंगे।”
पहले भी जारी हो चुका है फतवा
संतोष शर्मा ने बताया कि पूर्व में महाराष्ट्र के पालघर से भी उनके खिलाफ इसी तरह का फतवा जारी किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “हम इनके फतवे को नहीं मानते। अब भला वो हम पर फतवा जारी कर रहे हैं, यह तो वही जाने।”

