छतरपुर, सुबोध त्रिपाठी। थाना ओरछा रोड क्षेत्र अंतर्गत इंडेन गैस एजेंसी के सामने एक ऑटो (आपे) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एफआरवी वाहन तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक सहायता देते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज जारी है। इस दौरान पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक राहुल पटैरिया, आरक्षक सतपाल सिंह एवं पायलट सुमित शुक्ला शामिल रहे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया।

