छतरपुर (सुबोध त्रिपाठी)। पर्यटन नगरी खजुराहो में पिछले कुछ समय से विवादों के केंद्र में रहे थाना प्रभारी (टीआई) प्रशांत सेन पर आखिरकार गाज गिर गई है। छतरपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अगम जैन ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशांत सेन को खजुराहो थाना प्रभारी के पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर अब उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी को खजुराहो थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उल्लेखनीय है कि पूर्व टीआई प्रशांत सेन का कार्यकाल विभिन्न कारणों से चर्चा और विवादों में रहा था, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की मांग उठ रही थी। पुलिस विभाग ने इस कदम को कानून-व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम बताया है।