Tuesday, March 10, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालटी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के निवास पर जश्न

टी-20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के निवास पर जश्न

Post Media
News Logo
PeptechTime
9 मार्च 2026, 05:35 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

ढोल-नगाड़ों के बीच लहराया तिरंगा, कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशियाँ


भोपाल,जीतेंद्र यादव । टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत द्वारा न्यूजीलैंड को पराजित कर विश्व विजेता बनने पर देशभर में उत्सव का माहौल रहा। इसी क्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के भोपाल स्थित निवास पर भी भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत का जश्न उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।


रविवार को मंत्री श्री सारंग ने अपने परिवारजनों और कार्यकर्ताओं के साथ निवास पर बैठकर फाइनल मुकाबले का रोमांचक मैच देखा। भारतीय टीम की शानदार जीत के साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक जीत पर मंत्री श्री सारंग ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह विजय पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।


भारतीय टीम की जीत की घोषणा होते ही निवास परिसर में ढोल-नगाड़ों की धुन गूंज उठी और सभी ने तिरंगा लहराकर भारत माता के जयघोष के साथ इस गौरवपूर्ण क्षण का उत्सव मनाया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी साझा की और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


मंत्री श्री सारंग ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। यह जीत युवाओं के लिए प्रेरणादायी है और खेलों के प्रति उनके उत्साह को और अधिक बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि देश के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)