Friday, February 27, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
देशक्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन बैठक में शामिल हुए अश्विनी वैष्णव

क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन बैठक में शामिल हुए अश्विनी वैष्णव

Post Media
News Logo
PeptechTime
13 जनवरी 2026, 11:08 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लिया। यह बैठक अमेरिका के ट्रेजरी विभाग की मेजबानी में की गई थी, जिसकी अगुवाई ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने की। वैष्णव ने पोस्ट में लिखा कि अहम खनिज आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करना भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है।


उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका के ट्रेजरी विभाग द्वारा आयोजित इस फाइनेंस मिनिस्टीरियल बैठक में सभी देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन में मौजूद प्रमुख कमजोरियों को तेजी से दूर करने की साझा इच्छा स्पष्ट रूप से सामने आई। बेसेंट ने यह भी कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी हैं कि देश डिकपलिंग की बजाय डि-रिस्किंग की नीति अपनाएंगे। वहीं भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने विकसित भारत को साकार करने के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनरल सप्लाई चेन को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए भारत की पक्की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।


इस पूरी पहल को भारत और अन्य देशों के बीच बढ़ते सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर वैश्विक स्तर पर समन्वय से न केवल सप्लाई चेन सुरक्षित होगी, बल्कि भविष्य की औद्योगिक और तकनीकी जरूरतों को भी मजबूती मिलेगी।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)